
● विद्यालय प्रबंधन तथा प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली के दिशानिर्देश में सातवीं से ग्यारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए ‘‘मैपल जंगल’,आनंदपुर साहिब’ की रोमांचक यात्रा आयोजित की गई। विद्यार्थियों को शहरी जीवन की हलचल से दूर लाकर, जंगल की गतिविधियों का अनुभव करने का अवसर देते हुए दिनांक 28 मार्च 2026 को इस यात्रा का आयोजन किया गया। उत्साहित विद्यार्थियों ने रॉक क्लाइंबिंग, रैपलिंग, जिप-लाइनिंग जैसी रोमांचकारी गतिविधियों में भाग लिया, जो शारीरिक और मानसिक रूप से चुनौती देने के लिए ही डिज़ाइन की गई थीं। हरे-भरे वातावरण में इन साहसिक गतिविधियों को करते हुए विद्यार्थियों ने एक रोमांचकारी दिन बिताया। प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली ने बताया कि विद्यार्थियों के लिए यह ट्रिप व्यवहारिक ज्ञान की वृद्धि करने में सहायक सिद्ध हुई।
● डॉ. विदुर ज्योति,चेयरमैन ट्रस्ट,
डॉ. सुविक्रम ज्योति, चेयरमैन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी; जनरल सैक्रेटरी ट्रस्ट, उपप्रधानाचार्या श्रीमती रमनदीप तथा सहायक उपप्रधानाचार्या श्रीमती ममता अरोड़ा ने भी इस ट्रिप में विद्यार्थियों द्वारा आनंदपूर्वक क्षणों का जीभरकर आनंद उठाने की सराहना की।