● प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली की प्रेरणा से विद्यालय की उत्तम प्रथाओं के अंतर्गत वर्षांत माह दिसंबर में जन्म लेने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देने के लिए हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। दिसंबर माह में जन्म लेने वाले बालवाटिका-एक से बारहवीं कक्षा के सभी विद्यार्थियों तथा अध्यापकों ने बुद्धदेव शास्त्री जी के साथ वैदिक मंत्रों का उच्चारण करते हुए अग्नि में हवन-सामग्री की आहुतियाँ अर्पित कीं। विद्यार्थियों को उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनके सफल और उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। प्रसाद-वितरण के बाद इस समागम का सफलतापूर्वक समापन किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली, उपप्रधानाचार्या श्रीमती रमनदीप तथा सहायक उपप्रधानाचार्या श्रीमती ममता अरोड़ा ने जन्मदिन का उत्सव मनाने वाले सभी विद्यार्थियों और अध्यापकों को बधाई दी।
● डॉ. विदुर ज्योति,चेयरमैन ट्रस्ट, डॉ. सुविक्रम ज्योति, चेयरमैन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी; जनरल सैक्रेटरी ट्रस्ट, ने भी विद्यार्थियों को उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।