
● विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली के नेतृत्त्व में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु समय-समय पर विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया जाता है। गतिविधि प्रभारी प्रियंका ठुकराल द्वारा बालवाटिका-एक, बालवाटिका-दो और बालवाटिका-तीन के विद्यार्थियों के लिए ‘हिंदी-अंग्रेज़ी सुलेख प्रतियोगिता’ आयोजित करवाई गई। 235 विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए आदर्शलेखन करने की कला का परिचय दिया।
श्रीमती नेहा, श्रीमती जसपिंदर, श्रीमती गुरप्रीत, श्रीमती कृति और श्रीमती किरण के निर्णयानुसार आदर्शलेखन की सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टि को प्रत्येक कक्षा-वर्ग के अंतर्गत विजेता घोषित किया गया।
● प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली ने विजेताओं के साथ-साथ सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने उपप्रधानाचार्या श्रीमती रमनदीप तथा सहायक उपप्रधानाचार्या श्रीमती ममता अरोड़ा के साथ विजेताओं को पदक तथा प्रमाण-पत्र दिए। डॉ. विदुर ज्योति,चेयरमैन ट्रस्ट, डॉ. सुविक्रम ज्योति, चेयरमैन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी; जनरल सैक्रेटरी ट्रस्ट ने भी विजेता विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दीं।