शिव ज्योति पब्लिक स्कूल में विद्यालय प्रबंधन तथा प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली की अध्यक्षता में कीर्ति सदन की इंचार्ज श्रीमती नेहा भाटिया और श्री निर्मल सिंह और श्रीमती मीनाक्षी अंग्रीश के सहयोग से विद्यालय में ‘बसंत पंचमी पर्व’और नेता जी’सुभाषचंद्र बोस ‘ की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा में विद्या और ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके पुष्पांजलि अर्पित की गई। श्रीमती रेखा जोशी एवं श्रीमान आकाश के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने ‘सरस्वती वंदना’ के साथ वसंत पंचमी पर्व के आगमन पर हर्ष व्यक्त करते हुए अपनी भावाभिव्यक्ति की। कार्यक्रम में अनुराधा( कक्षा छठी- ई) और अनाया (कक्षा दूसरी-डी) ने नई ऊर्जा, उमंग एवं उत्साह से परिपूर्ण ‘वसंत पंचमी’पर्व पर आधारित कविता गायन द्वारा सब को मंत्रमुग्ध कर दिया।सभा में ‘नेताजी सुभाष चंद्र बोस ‘पर एक विभाग भी था, जिसमें आध्या (कक्षा चौथी -ए) ने भाषण दिया और मीतिका (कक्षा तीसरी-बी) ने कविता सुनाई।
प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली ने विद्या और ज्ञान की देवी माँ सरस्वती को समर्पित प्रकृति के उत्सव के पर्व, ‘बसंत पंचमी’ की सभी को बधाई दी।वीर हकीकत राय जी को भी श्रद्धापूर्वक याद किया गया, उनके बलिदान को श्रद्धांजलि दी गई।
शिक्षकों और छात्रों के प्रयासों की स्कूल नेतृत्त्व द्वारा अत्यधिक सराहना की गई, जिसमें डॉ. विदुर ज्योति,चेयरमैन ट्रस्ट, डॉ. सुविक्रम ज्योति, चेयरमैन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी; जनरल सैक्रेटरी ट्रस्ट, प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली, उपप्रधानाचार्या श्रीमती रमनदीप तथा सहायक उपप्रधानाचार्या श्रीमती ममता अरोड़ा शामिल थे।