जालंधर: शुक्रवार को जिला बार एसोसिएशन, जालंधर द्वारा SGL Super Specialist Charitable Hospital के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बार के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रक्तदान को मानवता की सबसे बड़ी सेवा मानते हुए कई सदस्यों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। यह संदेश भी दिया गया कि एक यूनिट रक्त तीन जीवन बचा सकता है और इसका कोई विकल्प नहीं है।शिवर की शुरुआत कार्यवाह अध्यक्ष राम छाबड़ा ने की यह इनका 86th ब्लड डोनेशन था

अस्पताल की ओर से डॉ. मुकुल गुप्ता (मेडिकल सुपरिंटेंडेंट), डॉ. गुरप्रिया आनंद (ब्लड ट्रांसफ्यूज़न स्पेशलिस्ट) और एडवोकेट कंवलजीत सिंह हुंदल (लीगल एडवाइज़र) अपनी टीम और आवश्यक चिकित्सीय उपकरणों के साथ उपस्थित हुए और दाताओं को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।

शिविर की शुरुआत कार्यवाहक अध्यक्ष श्री राम छाबड़ा और सचिव श्री रोहित गम्भीर ने संयुक्त रूप से की। इस अवसर पर सूरज प्रताप (जूनियर वाइस प्रेसिडेंट), साहिल मल्होत्रा (ज्वाइंट सेक्रेटरी) तथा सोनालिका (असिस्टेंट सेक्रेटरी) भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके साथ ही कार्यकारी सदस्य प्रभु धीर, मेहुल खुराना, पारस चौधरी, विजय मिश्रा, नेहा अत्री, पायल हीर और अमनत भगत ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

शिविर में कार्यकारी एवं वरिष्ठ सदस्यों ने भी बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्ज कराई, जिनमें पूर्व अध्यक्ष गुरमेल सिंह लिधड़, पूर्व अध्यक्ष आदित्य जैन, पूर्व सचिव सतनाम सिंह, पूर्व सचिव पृतपाल, पूर्व सचिव रतन दुआ, विजय, राकेश धीर, अमरिंदर सिंह थिंद, सनी कुमार, सुमित शर्मा, निखिल शर्मा, करण खु्ल्लर, धीरज भगत, अमरिंदर राजपाल, मनित मल्होत्रा, मनहव मल्होत्रा, भूपनेश मेहता, जतिंदर कालर, रोहन लूथरा, अमृतपाल भराज, भूपिंदर सिंह लल्ली, रवनीत सिंह लल्ली, गुर्नीत सिंह लल्ली, सौरव शर्मा, मधु रचना, अंजु बाला, मंजू बाला, पंकज, दलबीर पाल राजा, विनय शर्मा, सौरभ भगत, सिमरन राजिंदर कुमार मेहमी, संदीप कालिया, के.डी.एस. रंधावा आदि शामिल रहे।

सदस्यों ने यह भी कहा कि रक्तदान एक पवित्र सामुदायिक कर्तव्य है और भविष्य में भी इसी प्रकार के सामाजिक कल्याण कार्यों में बार एसोसिएशन सक्रिय रूप से योगदान देता रहेगा।