
संभल: संभल जिले के गांव रामनगर से एक बेहद डरावनी और चिंताजनक खबर सामने आई है। जहां की हवा में जहर है और पानी में मौत। एक शुगर मिल की लापरवाही ने पूरे गांव को ‘काले पीलिया’ की भट्ठी में झोंक दिया है।संभल के रामनगर गांव में पिछले कुछ समय से मातम पसरा है। स्थानीय लोगों और पूर्व सैनिकों का दावा है कि दूषित पानी की वजह से गांव में 70 लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी 10 से ज्यादा लोग जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। गांव की गलियों में मरीज खाटों पर पड़े नजर आते हैं। प्रदूषित पानी के कारण यहां काला पीलिया महामारी की तरह फैल चुका है। हवा में राख, पानी में जहर ग्रामीणों का सीधा आरोप धामपुर बायो-ऑर्गेनिक्स शुगर मिल पर है। मिल के केमिकल युक्त गंदे पानी ने जमीन के अंदर के पानी को जहरीला बना दिया है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने पुष्टि की है कि मिल से निकलने वाली राख की वजह से हवा की गुणवत्ता बेहद खराब हो गई है, जिससे लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है।