
मुंबई; हफ्ते की शुरुआत भारतीय शेयर बाजार के लिए कमजोर रही। शुरुआती कारोबार में ही बाजार में तेज बिकवाली देखने को मिली, जिससे प्रमुख सूचकांक भारी गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आए।BSE Sensex 73,251.34 पर पहुंच गया, जिसमें 1,281.62 अंक (1.72%) की गिरावट दर्ज की गई। वहीं Nifty 50 भी कमजोर रहा और यह 22,710.20 पर कारोबार करता दिखा, जो 404.30 अंक (1.75%) नीचे है।बाजार जानकारों का कहना है कि फिलहाल निवेशकों का रुख सतर्क बना हुआ है। वैश्विक परिस्थितियों और आर्थिक संकेतकों के चलते बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है