श्रीनगर:जम्मू कश्मीर में श्रीनगर के डगपोरा इलाके में सेना का एक वाहन हादसे का शिकार हो गया है। बताया जा रहा है कि इस सड़क सीआरपीएफ के कई जवान घायल हुए हैं। यह हादसा अहमद नगर में डगपोरा रोड पर हुआ है। बताया जा रहा है कि ड्राइवर के वाहन पर से कंट्रोल खो देने कारण यह हादसा हुआ है जिस कारण गाड़ी सड़क से फिसलकर नहर में गिर गई। इस हादसे में 7 जवानों के घायल होने की खबर है जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।