श्री चैतन्य महाप्रभु जी के आविर्भाव गौर पूर्णिमा और होली महोत्सव के उपलक्ष्य में श्री चैतन्य महाप्रभु राधा माधव मंदिर (हरि बोल मंदिर) द्वारा आयोजित छः प्रभात फेरियों की श्रृंखला के अंतर्गत आज दूसरी प्रभात फेरी सभी भक्त भगवान का नाम संकीर्तन करते हुए प्रात: 6 बजे मंदिर प्रांगण से निकले |

प्रभात फेरी शिवाजी पार्क, फगवाड़ा गेट, चहार बाग, कोट पक्षिया, सेंट्रल टाउन रोड से होती हुई पुनः मंदिर परिसर में विश्राम हुई। संकीर्तन का शुभारंभ पुजारी दीनार्ती हर दास प्रभु, केवल कृष्ण, रेवती रमन गुप्ता, राजेश शर्मा, कपिल देव शर्मा, मिंटू कश्यप, मनोज कौशल सुरेश कुमार एवं सार्थक द्वारा गुरु वंदना, वैष्णव वंदना तथा पंचतत्व वंदना के साथ किया गया।

प्रभात फेरी में मृदंग, करताल और झांझ की मधुर ध्वनि के साथ सभी वैष्णव वृन्द राधे राधे गोविंद गोविंद राधे, नदिया विहारी गौर हरि, प्रेम अवतारी गौर हरि एवं हरे कृष्ण महामंत्र संकीर्तन करते हुए भाव विभोर थे |

श्री चैतन्य महाप्रभु जी के जन्म स्थान श्री नवद्वीप धाम की महिमा बताते हुए श्री केवल कृष्ण जी ने कहा कि जो व्यक्ति श्री नवद्वीप धाम का दर्शन कर लेता है, उसे जल्दी ही भगवान् श्री कृष्ण की प्राप्ति हो जाती है | उन्होंने कहा कि दर्शन आँखों से नहीं कानों से होता है | जब हम भगवान के शुद्ध भक्तों से अपने कानों द्वारा हरिकथा सुनेंगे तो भगवान् हमारे हृदय में विराजमान हो जायेंगे | श्रीमन् महाप्रभु ने प्रेम, करुणा और समानता पर आधारित भक्ति मार्ग को सरल रूप में समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाया।

इस प्रभात फेरी में अजीत तलवाड, राकेश कोछड़, अजय अग्रवाल, राजेंद्र लूथरा, चेतन दास, ललित अरोड़ा, अजय अरोड़ा, दीपक बंसल, जतिन बंसल, हेमंत थापर, सूरज कुमार, वैभव शर्मा, दिनेश शर्मा, ललित अग्रवाल, गुरवरिंदर, संजीव खन्ना, गौरव भाला, कृष्ण गोपाल, शिवम्, विशाल भल्ला, गौरव मिगलानी, जॉनी जैरथ, गुरप्रीत, हरिकृष्ण, सक्षम, गोपाल कृष्ण, आशीष, विकास, रामदेव वर्मा, मनीष वर्मा, विवेक वर्मा, सूरज पांडे, शशिभूषण, सहित अन्य अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।