
श्री चैतन्य महाप्रभु राधा माधव मंदिर, प्रताप बाग के मंदिर प्रांगण में श्री चैतन्य महाप्रभु जी का आविर्भाव गौर पूर्णिमा और जगन्नाथ मिश्र जी का आनंद उत्सव अत्यंत श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मंदिर के उप प्रधान श्री राजीव ढींगरा जी ने बताया कि इस पावन अवसर पर मंदिर द्वारा विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के अंतर्गत 25 फरवरी से 2 मार्च तक प्रतिदिन प्रातः 6:00 बजे से 7:00 बजे तक मंदिर से प्रभात फेरी का आयोजन किया जाएगा। प्रभात फेरी मंदिर के आस पास परिक्रमा करते हुए वापिस मंदिर में विश्राम होगी |
मंदिर के महासचिव राजेश शर्मा ने बताया कि 3 मार्च को श्री चैतन्य महाप्रभु जी के आविर्भाव के साथ साथ चन्द्र ग्रहण भी है | संयोग की बात है कि श्री चैतन्य महाप्रभु जी का प्राकट्य भी ग्रहण काल में हुआ था | इस अवसर पर मंदिर में दोपहर 3 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक हरिनाम संकीर्तन एवं हरि कथा का आयोजन होगा। जिसके मध्य रात्रि लगभग 7 बजे श्री चैतन्य महाप्रभु जी का प्रकटकालिय अभिषेक होगा | उन्होंने बताया कि श्री चैतन्य महाप्रभु जी के प्रकट होने पर उनके पिता श्री जगन्नाथ मिश्र जी को बहुत आनंद हुआ | 4 मार्च को जगन्नाथ मिश्र जी के आनंद उत्सव के अवसर पर सायं 7:30 बजे से 9:30 बजे तक हरि नाम संकीर्तन एवं हरि कथा आयोजित की जाएगी। कार्यक्रमों के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था भी की गई है।