
श्री चैतन्य महाप्रभु श्री राधा माधव मंदिर प्रताप बाग में नव वर्ष के अवसर पर रात्रि 9:00 बजे से 12:15 बजे तक लगातार हरे कृष्ण महामंत्र संकीर्तन का आयोजन किया गया । संकीर्तन की शुरुआत दीनार्ती हर दास प्रभु, केवल कृष्ण, राजेश शर्मा, चेतन दास, राजिंदर लूथरा, श्रीनिवास दास प्रभु, सुरेश कुमार, मनोज कौशल, जगन्नाथ शर्मा, गोवर्धन शर्मा, और विधान अरोड़ा ने की ।
हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे महामंत्र ऊंचे स्वर से बोलते हुए सभी नृत्य संकीर्तन कर रहे थे।
दीनार्ती हर दास प्रभु जी ने बताया कि सनातन धर्म के अनुसार नव वर्ष चैत्र मास के नवरात्रों से प्रारंभ होता है । फिर भी समाज में हर जगह 1 जनवरी को नव वर्ष मनाया जाता है। मंदिर में महामंत्र संकीर्तन इसलिए रखा गया, ताकि लोग इधर उधर न जाकर भगवान का नाम संकीर्तन करते हुए नव वर्ष मनाए ।
मंदिर के महासचिव राजेश शर्मा ने मंदिर कमेटी की तरफ से सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी ।
कार्यक्रम में डीएसपी करतार सिंह, अजय अग्रवाल, मिंटू कश्यप, गगन अरोड़ा, राजीव ढींगरा, राजन गुप्ता, प्रेम चोपड़ा, विजय सग्गड़, तापस गुप्ता, दिव्यांश, दीपक बंसल, राधावल्लभ, धीरकृष्ण दास, अम्बरीष, गौर, पुरुषोत्तम, गौरव मिगलानी, प्रमोद, संजीव खन्ना, घनश्याम राय, गणेश अरोड़ा, अशोक भाटिया, राजू खन्ना, माधव, युवराज व अन्य शामिल हुए।