दिल्ली : ईरान और अमेरिका के बीच जारी संघर्ष अब खाड़ी देशों तक फैल चुका है। ईरान का अमेरिका पर ट्रिपल अटैक किया गया है। ईरान ने सऊदी अरब में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमला किया जिसके बाद अमेरिका ने बहरीन और जॉर्डन से गैर-जरूरी कर्मचारियों को निकालने का आदेश दिया है। इस बीच दुबई में अमेरिकी सैनिकों की इमारत और ऑस्ट्रेलियाई अल मिन्हाद बेस पर भी ड्रोन हमले की खबर है। वीजा और काउंसुलर सेवाओं के लिए जिन लोगों को अपॉइंटमेंट दिया गया था, उन्हें भी फिलहाल आने से मना किया गया है। Saudi Arabia के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि दूतावास को दो ड्रोन से निशाना बनाया गया।Dubai में सामने आए वीडियो में एक ड्रोन इमारतों के ऊपर से उड़ता दिखाई देता है और फिर तेज धमाके के साथ एक बिल्डिंग को निशाना बनाता है। आग की लपटें और अफरा-तफरी का दृश्य बेहद भयावह बताया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, हमले का निशाना अमेरिकी सैनिकों से जुड़ी इमारत थी। हालांकि शुरुआती दावों के अनुसार सभी अमेरिकी सैनिक सुरक्षित हैं।