
फगवाड़ा : नितिन कौड़ा/शिव कौड़ा
समाज सेवक रमन नेहरा के पूज्य पिता श्री राज पाल नेहरा जी 16 दिसंबर को अपनी सांसारिक यात्रा सम्पूर्ण कर प्रभु चरणों में लीन हो गए थे। जब श्री राज पाल नेहरा का देहांत हुआ, उस समय रमन नेहरा किसी काम से जम्मू गए हुए थे। दुख की इस घड़ी में, घर से दूर रहते हुए भी उन्होंने समाज के प्रति अपना कर्तव्य निभाने में कोई अवहेलना नहीं की और अपने पिता की आंखें दान करवाने का पूरा इंतजाम किया। गौरतलब है कि खत्री महासभा पंजाब के महासचिव, भाजपा एनजीओ सैल पंजाब के कार्यकारी सदस्य, ह्यूमन राईटस कोंसिल इंडिया (एंटी करप्शन सेल) के प्रदेश अध्यक्ष, विश्व हिंदू संघ के जिला कपूरथला अध्यक्ष तथा खत्री अरोड़ा वैलफेयर बोर्ड पंजाब सरकार के पूर्व सदस्य, पंजाबी हिंदू ग्रुप, हिंदू वैलफेयर बोर्ड के स्टेट बाडी सदस्य और जालंधर क्षेत्र प्रभारी एवं फगवाड़ा के प्रसिद्ध समाज सेवक रमन नेहरा समय-समय पर लोगों को भी नेत्र दान करने के लिए प्रेरित करते रहते हैं और फगवाड़ा के अलावा गोराया तथा फगवाड़ा के आसपास के गांवों से भी दिवंगत लोगों के नेत्र दान करवा चुके हैं ।
रमन नेहरा ने बताया कि जैसे ही जम्मू में उन्हें अपने पिता के दिवंगत होने का समाचार मिला तो उन्हें बहुत दुख हुआ। लेकिन दुख की इस घड़ी में भी उन्होंने अपने समाज के प्रति उनके उतरदायित्व को समझते हुए उन्होंने घर पर मौजूद अपनी बहनों कविता नेहरा कुकी, सरिता चावला उर्फ राधा नेहरा और जीजा जी राजीव चावला को सम्पर्क किया और साथ ही जालंधर के थिंद अस्पताल में डाक्टरों से सम्पर्क कर अपने पिता जी की आंखें दान करने के बारे में बताया। थिंद अस्पताल से डॉ.अनीशा, काजल, निखिल, चनप्रीत सिंह की टीम ने फगवाड़ा पहुंच कर उनके पिता की आंखे ले जाने का कार्य सफलता पूर्वक किया और उनकी बहनों और जीजा जी को सर्टिफिकेट दे कर सम्मानित किया। गौरतलब है कि फगवाड़ा के प्रसिद्ध समाज सेवक रमन नेहरा पहले भी बहुत से लोगों से आंखें दान करवा चुके हैं । यहां तक कि उन्होंने अपनी माता जी के निधन पर भी उनकी आंखें दान करवाई थीं ।
L