
आंध्र प्रदेश: आंध्र प्रदेश एंटी करप्शन ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एंडोमेंट्स विभाग की सहायक आयुक्त कलिंगीरी शांति को आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार किया है एसीबी ने विजयवाड़ा और विशाखापत्तनम में एक साथ छापेमारी कर कई करोड़ रुपये की चल‑अचल संपत्तियों का खुलासा कियाएसीबी अधिकारियों के मुताबिक, शांति द्वारा ज्ञात आय से कहीं अधिक संपत्ति जमा करने की पुख्ता जानकारी मिलने के बाद विजयवाड़ा रेंज की ACB टीम ने मामला दर्ज कर चार ठिकानों पर छापे मारे इनमें अभियुक्त का आवास, उनकी मां की गारमेंट शॉप, बहन का घर और विशाखापत्तनम स्थित एक अन्य संपत्ति शामिल हैछापेमारी के दौरान जांच अधिकारियों को कई अहम दस्तावेज मिले और बड़ी मात्रा में संपत्ति का ब्यौरा सामने आया ACB ने विशाखापत्तनम में एक रिहायशी फ्लैट, विजयवाड़ा में जी+2 इमारत, करीब 770 ग्राम सोने के आभूषण, लगभग 3 किलोग्राम चांदी, 1.15 लाख रुपये नकद, और करीब 3 लाख रुपये के बैंक जमा का पता लगाया. इसके अलावा एक वोल्क्सवैगन पोलो कार, एक मोटरसाइकिल, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और अन्य कीमती सामान भी जब्त किए गए