
दिल्ली; गैस सिलेंडरों को लेकर गहराए संकट के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला किया है। केंद्र सरकार केरोसिन को वापस ले आई है। केरोसिन की बिक्री पर लगा प्रतिबंध हटाकर 60 दिन की मोहलत दे दी है। अब केरोसिन को पेंट्रोल पंपों पर बेचा जाएगा। देश के 21 राज्यों में पब्लिक डिस्ट्रिब्यूशन सिस्टम के तहत केरोसिन की एड-हॉक सप्लाई शुरू कर दी गई है और जल्दी ही केरोसिन की बिक्री भी शुरू हो जाएगीसरकार का मानना है कि होर्मुज स्ट्रेट को लेकर टेंशन बढ़ने से गैस की सप्लाई और ज्यादा बाधित हो सकती है, इसलिए संकट से निपटने के लिए केरोसिन से प्रतिबंध हटाकर इसे बेचने का फैसला किया है। देशभर के ग्रामीण इलाकों में घरों तक केरोसिन की सप्लाई की जाएगी। इसके लिए पेट्रोलियम सिक्योरिअी और लाइसेंसिंग नियमों में अस्थायी ढील दी गई है। साथ ही लोगों को PNG कनेक्शन के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।केंद्र सरकार के बीते दिन गजट नोटिफिकेशन जारी करके केरोसिन की बिक्री के आदेश दिए। इसके बाद केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम पर केरोसिन ऑयल की सप्लाई के आदेश दिए। केरोसिन राशन की दुकानें और पेट्रोल पंपों पर 60 दिन तक बेचा जाएगा, ताकि भविष्य में ईंधन की कमी का सामना न करना पड़े।