
जालंधर : जालंधर शहर के सूची पिंड से सरबजोत सिंह द्वारा 69 नेशनल रैसलिंग चैंपियनशिप अडर-19 बार वर्ग 97 केजी गोल्ड मेडल जीतकर जहां पर पंजाब का नाम तो रोशन किया ही उसके साथ ही अपने गांव सूची पिंड का भी नाम रोशन किया. यह नेशनल चैंपियनशिप हरियाणा प्रदेश में करवाई गई . जहां खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया गया.. एवम हरियाणा सरकार द्वारा खिलाड़ियों के लिए रहने एवं खाने के अच्छे प्रबंध किए गए.सरबजोत सिंह के नेशनल चैंपियनशिप गोल्ड मेडल जीतने के बाद विशेष रूप से सूची पिंड पहुंचने पर पंजाब प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के मीडिया सचिव प्रशांत गंभीर द्वारा अपने साथियों के साथ स्वागत किया गया… एवं भाजपा के युवा नेता प्रशांत गभीर ने कहा कि जहां एक तरफ पंजाब के कुछ कुर्सी भगत नेताओं द्वारा नौजवानों को गलत दिशा दिखाई जा रही है एवं नशे की तरफ धकेला जा रहा है और दूसरी तरफ सरबजोत जैसे नौजवानों ने रेसलिंग के खेल के माध्यम से पंजाब का नाम पूरे भारत में रोशन किया है इस मौके पर भाजपा नेता प्रशांत गंभीर ने पंजाब के नौजवानों को नशे को छोड़कर खेलों की तरफ बढ़ने की प्रार्थना की… इस मौके पर गांव वासियों की तरफ से भी सरबजोत सिंह को सम्मानित किया गया.. इस मौके पर सुखविंदर सिंह चठठा, गुरिंदर सिंह बस्सी, सुखदेव सिंह, जरनैल सिंह, करनैल सिंह, गुरबख्श लाल, कमल, फिरोज, बलवीर, सोमा बृजलाल, गुरमेल सिंह, संदीप कुमार, मनोज कुमार, विजय कुमार अन्य गण मान्य लोग उपस्थित थे