फगवाड़ा 7 मार्च (शिव कौड़ा) सर्व नौजवान सभा (रजि.) फगवाड़ा की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक प्रभावशाली समारोह होटल हेयर पैलेस, जी.टी. रोड फगवाड़ा में आयोजित किया गया। सभा के प्रधान सुखविंदर सिंह की अगुवाई में आयोजित इस समारोह में पवन बीसला डिप्टी चीफ इंजीनियर पी.एस.पी.सी.एल. नवांशहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि समारोह की अध्यक्षता प्रिंसिपल गुरमीत सिंह पलाही ने की। समागम के दौरान विशेष अतिथियों के रूप में मैडम मुक्ति गुप्ता ई.टी.ओ. फगवाड़ा, संतोष कुमार गोगी जिला सचिव आम आदमी पार्टी, तविंदर राम चेयरमैन मार्केट कमेटी तथा कुलविंदर च_ा हलका कोऑर्डिनेटर किसान विंग मौजूद रहे। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली पांच महिलाओं को शॉल, स्मृति चिन्ह और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित हस्तियों में मैडम मनिंदर कौर विरदी सहायक कमिश्नर स्टेट टैक्स कपूरथला, डा. सिमरदीप कौर एस.एम.ओ. फगवाड़ा, प्रितपाल कौर तुली पार्षद, कुलदीप कौर सरपंच खलवाड़ा तथा संदीप कौर घुम्मण नेशनल पावर लिफ्टर शामिल थीं। मुख्य अतिथि पवन बीसला ने सम्मानित महिलाओं और उपस्थित सभी गणमान्यों को महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाओं को समाज में बराबरी का प्रतिनिधित्व दिए बिना देश प्रगति नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि मां, बहन, साथी और बेटी के रूप में महिला की भूमिका समाज में अत्यंत महत्वपूर्ण है और आज की नौकरीपेशा महिलाएं समाज में विशेष स्थान बना रही हैं। उन्होंने कहा कि महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं को सम्मानित करना सराहनीय पहल है। समारोह की अध्यक्षता करते हुए प्रिंसिपल गुरमीत सिंह पलाही ने कहा कि भारतीय समाज में अभी भी महिलाओं को पूरी तरह बराबरी का दर्जा नहीं मिल पाया है, हालांकि डिजिटल युग में महिलाएं आत्मनिर्भर बनने के लिए बड़े प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जब तक महिलाएं आत्मनिर्भर नहीं होंगी, तब तक उन्हें पुरुषों के बराबर स्थान मिलने में कठिनाइयां आती रहेंगी। मनिन्द्र कौर विरदी ने कहा कि आज के समय में लड़कियां और महिलाएं प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ रही हैं और हर चुनौती को स्वीकार कर रही हैं। संतोष कुमार गोगी जिला सचिव आम आदमी पार्टी और प्रिया संतोष गोगी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के इतिहास की जानकारी देते हुए कहा कि भारतीय महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे लाना चाहिए। अंत में सभा के प्रधान सुखविंदर सिंह ने मुख्य अतिथि पवन बीसला तथा समारोह में पहुंची सभी सम्मानित हस्तियों और गणमान्यों का हार्दिक आभार प्रकट किया। सभा की ओर से प्रिया संतोष गोगी के जन्म दिन के उपलक्ष्य में केक काटकर उन्हें शुभकामनाएं दी गई। मंच संचालन लेक्चरार हरजिंदर गोगना ने चिर-परिचित अंदाज में किया। इस अवसर पर सभा के महासचिव डा. विजय कुमार, हरचरण भारती कवि, विक्की सिंह, रघबीर कौर हलका कोऑर्डिनेटर, रमन नेहरा प्रधान खत्री सभा, गुरदीप कंग एंटी करप्शन, सुधा बेदी, राकेश कोछड़, उपप्रधान रविंदर सिंह राय, उपप्रधान राजकुमार कनौजिया, जगजीत सेठ, मदन लाल कोरोटानिया, दिलप्रीत सिंह च_ा ब्लॉक प्रधान, परमजीत राय, गुलशन कपूर, नरेंद्र सैनी, आर.पी. शर्मा, अनूप दुग्गल, रणजीत सिंह बेदी, गुरदीप सिंह तुली, आनंद सोनी, कुलदीप जसवाल, सुशील शर्मा, मैडम आशू बग्गा, मैडम गुरजीत कौर, मैडम नवजोत कौर, मैडम सुखप्रीत कौर, मैडम लक्ष्मी, जतिंदर नाहर, दर्शन सिंह मठारू, ज्योति रानी, जोगिंदर पाल मैनेजर, कोमलप्रीत, मोनिका, रजनी, अनुराधा, तानिया, आराधना, अर्शप्रीत, आशा कुमारी, दिव्या, गोमती, काजल, अमनजोत, सुखमन, रुपिंदर, निशा, याचना, नवनीत आदि उपस्थित थे।