
जालंधर: सिख संघर्ष कमेटी ने आज जालंधर के अलग-अलग इलाकों में पतंग बेचने वाली दुकानों पर जाकर दुकानदारों, बच्चों और आम लोगों को चाइना डोर के भयानक नुकसानों के बारे में जागरूक किया ,और इसे न बेचने की अपील की। और इसकी बिक्री और इस्तेमाल को तुरंत बंद करने की अपील की। इस मौके पर सिख संघर्ष कमेटी के प्रधान विक्की सिंह खालसा ने कहा। कि चाइना डोर की वजह से हर दिन गंभीर हादसे हो रहे हैं, और कई बेगुनाह लोगों की जान जा चुकी है। उन्होंने कहा कि चाइना डोर न सिर्फ इंसानों के लिए बल्कि जानवरों और पक्षियों के लिए भी बहुत जानलेवा साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि यह चाइना डोर नहीं, बल्कि यह “खूनी डोर” है। उन्होंने प्रशासन से भी अनुरोध किया । कि चाइना डोर बेचने या खरीदने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।उन्होंने बच्चों के माता-पिता से भी अपील की कि वे अपने बच्चों को चाइना डोर से दूर रखें, और किसी भी तरह की खतरनाक डोर न खरीदें, ताकि जान-माल का नुकसान न हो। सिख संघर्ष कमेटी ने दुकानदारों से भी अपील की कि वे अपनी सामाजिक जिम्मेदारी समझते हुए चाइना डोर की बिक्री तुरंत बंद कर दें। इस अवसर पर सुरजीत सिंह मुसाफिर, सोनू फिरोजपुरिया, नवजोत सिंह चिंटू, सुखदेव सिंह परमार, गुरनाम सिंह, गुरमीत सिंह, गगन डाबर, काला ,इंदर सिंह, राजेंद्र सिंह राजा ,काका वेल्डिंग, दीपू उपस्थित थे।