central jail ludhiana

लुधियाना : ताजपुर रोड की सैट्रल जेल के अंदर प्रतिबंधित सामान फेंकने आए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस ने विभिन्न धाराओं के अधीन मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच अधिकारी गुरदयाल सिंह ने बताया कि आरोपीयों  की पहचान कमलजीत सिंह व लखविंदर सिंह के रूप में हुई है। आरोपियों से एक बोतल तंबाकू व मोटरसाइकिल बरामद किया गया है।