चंडीगढ़: एक सैलून संचालक पर तलवारों से हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चंडीगढ़ के मौली जागरा के विकास नगर इलाके की घटना है, जहां 10-15 युवक तेजधार तलवारें लेकर सैलून में घुस गए। इस दौरान सैलून संचालक पर तलवारों से हमला किया गया, जिसस उसके दोनों हाथों पर गंभीर चोटें आई। घायल की पहचान मोहम्मद गुफरान के रूप में हुई है, जिसकी दोनों हाथों की हथेलियां बुरी तरह कट गईं। मिली जानकारी के अनुसार, गुफरान विकास नगर में सैलून चलाता है। उसने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि इससे पहले भी साल 2025 में दिवाली के समय कुछ युवकों ने उस पर हमला किया था। अब उन्हीं पर दोबारा हमला करने का आरोप लगाया गया है। बताया जा रहा है कि वीरवार शाम करीब 10 से 15 युवक अचानक उसके पास पहुंचे और तेजधार हथियारों व तलवारों से उस पर हमला कर दिया। हमलावरों ने खास तौर पर उसके हाथों पर लगातार वार किए, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई