दिल्ली: भारत में 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने की कीमतों में रिकॉर्ड ऊंचाई छूने के बाद अब गिरावट देखने को मिल रही है। बीते एक हफ्ते में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,200 रुपए और 100 ग्राम का भाव 12,000 रुपए तक टूट गया है। जबकि हफ्ते की शुरुआत में सोने की कीमतें अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर थीं।फिलहाल, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,34,180 रुपए पर कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 1,23,000 रुपए और 18 कैरेट सोने का भाव 1,00,630 रुपए हैअगर 100 ग्राम की बात करें तो 24 कैरेट सोना 13,41,700 रुपए, 22 कैरेट सोना 12,29,000 रुपए और 18 कैरेट सोना 10,06,300 रुपए पर आ गया है। इससे पहले 19 दिसंबर को सोने की कीमतों में एक ही दिन में 6,600 रुपए तक की बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी।सोना 15 दिसंबर को बने अपने रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे आ चुका है। 10 ग्राम सोना अपने पीक लेवल 1,35,380 रुपए से 1,200 रुपए सस्ता हो गया है, जबकि 24 कैरेट 100 ग्राम सोना अपने लाइफटाइम हाई 13,53,800 रुपए से 12,000 रुपए नीचे आ गया है।