
दिल्ली: मंगलवार को गोल्ड ज्वेलरी खरीदने वालों को थोड़ी राहत मिली है। आज सोने की कीमतों में 0.21 फीसदी की गिरावट आई है जबकि चांदी की कीमत में 0.31 फीसदी की तेजी आई है। खबर लिखे जाने के समय MCX पर सोना 1,29,684 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 1,82,300 रुपए प्रति किलोग्राम पर है। इंटरनेशनल मार्केट में दोनों धातुओं की कीमत में तेजी जारी है। सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें 300 रुपए गिरकर 1,32,600 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गईं। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी है। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत शुक्रवार को 1,32,900 रुपए प्रति 10 ग्राम रही थी। हालांकि, चांदी की कीमतें 1,500 रुपए बढ़कर 1,85,000 रुपए प्रति किलोग्राम हो गईं, जो लगातार दूसरे दिन की बढ़त दर्शाता है। पिछले कारोबार सत्र में यह 1,83,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। वैश्विक स्तर पर, हाजिर सोना भाव 0.18 प्रतिशत बढ़कर 4,205.26 डॉलर प्रति औंस हो गया।