जालंधर : हमें यह बताते हुए गर्व हो रहा है कि समर ने 8वीं जूनियर बॉयज़ नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025 में 63-66 kg वेट कैटेगरी में ब्रॉन्ज़ मेडल जीतकर नाम रोशन किया है।
यह चैंपियनशिप दिल्ली स्टेट UT/बोर्ड बॉक्सिंग एसोसिएशन ने ऑर्गनाइज़ की थी और 21 से 24 नवंबर 2025 तक अलीपुर, दिल्ली में हुई थी। अपने स्टेट/UT को रिप्रेज़ेंट करते हुए, समर ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार डिटरमिनेशन, स्किल और स्पोर्ट्समैनशिप दिखाई।
नेशनल लेवल पर उनकी शानदार अचीवमेंट युवा एथलीट्स के लिए बहुत गर्व और इंस्पिरेशन की बात है। हम समर को उनकी कड़ी मेहनत और डेडिकेशन के लिए बधाई देते हैं और उनके फ्यूचर स्पोर्ट्स में लगातार सक्सेस की कामना करते हैं। गर्भावस्था में बहुत ध्यान रखने की ज़रूरत

आज यहाँ स्थानीय होटल में नीमा जालंधर की मासिक संगोष्ठी का आयोजन नीमा वुमन फोरम के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता क्रमश डा एस पी डालिया और डा रीना कक्कड़ ने की

इस समारोह का आयोजन cloud nine अस्पताल के सहयोग से किया गया
जिसमें संस्था के प्रमुख स्पेशलिस्ट मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित हुए

प्रथम सर्व भगवान धनवंतरी पूजन के बाद सेक्रेटरी डॉक्टर राजीव धवन ने आए हुए नीमा सदस्यों का स्वागत किया
इसके बाद नीमा ने सदस्यों या संबंधियों की अकाल मृत्यु की याद में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई
तदापुरांत
सर्वप्रथम हस्पताल की
स्त्रीरोग विशेषज्ञ
डाक्टर निवेदिता सिंह ने high risk pregnancy के बारे मे बताया कि आजकल के ग़लत खानपान और शारीरिक क्रियाओं के कम होने से , बी पी का बढ़ना ,आदि कई कारणों की वजह से और ख़ासकर महिलाओं में बढ़ रही शूगर आदि कई कारणों से गर्भावस्था की स्थिति ख़राब हो जाती है जिसमें महिलाओं के खानपान तथा उचित व्यायाम की ज़रूरत होती है

इसी प्रकरण को आगे बढ़ाते हुए डा स्मिता जैन ने बताया कि महिलाओं में गर्भावस्था में होने वाली पित्ताशय की पत्थरिया
ख़ून की कमी
गर्भावस्था के अर्बुद (fibroids)
&
Platelets कमी
बहुत बढ़ा कारण है जो कि आपरेशन का बड़ा कारण होता

इसके ईलाज में सर्जरी में आधुनिकतम तकनीक के बारे जानकारी दी और बताया कि इससे रोगियों को बहुत ही सहूलियत मिलती है और कम से कम समय में हस्पताल में रहना पड़ता है साथ ही हस्पताल के डॉक्टरों की पूरी टीम माँ और बच्चे की देखभाल के लिये तात्पर रहती है
इसके बाद बांझपन की विशेषज्ञ डॉक्टर रिम्मी महाजन ने बताया कि IVF
क्यूँ करना है और कब करना है
इसके साथ ही ivf या फिक्सी की विभिन्न चरणों के बारे में संक्षेप में जानकारी उपलब्ध करवाई
अंत में ऊपर के चरणों या स्टेजों के निकल जाने के बाद प्रसव के बाद जन्मजात शिशु के तुरंत चिकित्सा करने की आवश्यकता के बारे मे जानकारी देते हुए डॉक्टर हर्षित कुमार ने बताया कि इस GOLDEN HOUR MANAGEMENT में बच्चे के साथ माँ बाप की हिस्ट्री को देखते हुए शिशु के इलाज की हर संभवावना के बारे में जानकारी दी कि जन्म के पहले कुछ क्षण या पल बहुत ही महत्वपूर्ण होते हैं जिसके लिए पूरी विशेषज्ञों की टीम होनी चाहिए
तथा पचार संबंधी नवीनतम तकनीकों के बार में विस्तृत जानकारी दी

इसके बाद सभी विशेषज्ञों ने नीमा सदस्यों के प्रश्नों का उत्तर अच्छी तरह से दिया

तदोपरांत आए हुए मुख्य वक्ताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया

पंजाब बोर्ड के सदस्य डाक्टर I P S Sethi को इस मीटिंग में मुख्य सूत्रधार होने के कारण विशेष धन्यवाद किया गया

अंत में डॉक्टर एस पी डालिया ने नये तथा आए हुए नीमा के सभी सदस्यों का
तहे दिल से धन्यवाद किया और पंक्चुएलिटी के लिए लाटरी सिस्टम से सदस्यों को उपहार देकर सम्मानित किया
इसके बाद वीमेन राष्ट्रीय नीमा के उपाध्यक्ष तथा प्रदेश अध्यक्षा डॉ वीना गूंबर
ने नीमा कलेडर जो कि देसी माह पर अधारित है जो मार्च में विधिवत् लाँचिंग के बारे जानकारी दी

मंच का संचालन डॉक्टर विनीता गोस्वामी ने बड़ी बख़ूबी से किया

इस सभा में नीमा राष्ट्रीय के महासचिव तथा पंजाब अध्यक्ष डॉ परविंदर बजाज

पंजाब महासचिव डॉ अनिल नागरथ
पंजाब कोषाध्यक्ष डॉ विपुल कक्कड़
डॉ वरूण अग्रवाल
डॉ विशाल भनोट
डॉ दिव्या गुप्ता
डॉ राजेश गुप्ता
डॉ संदीप सिंह
डॉ राजेश चाँदना
डॉ अंकुर गौतम
डॉ सुरिंदर कल्याण
डॉ भजन खेपडा़
डॉ मीनल
डॉ अविनाश गुप्ता
डॉ अश्वनी नरूला
डॉ कमलजीत कौर
डॉक्टर रीना मल्होत्रा

तथा अन्य सदस्य उपस्थित रहे