शिमला :हिमाचल प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट के बीच भारी बारिश से व्यापक नुकसान हुआ है। बीती रात को हुई भारी बारिश से जगह-जगह भूस्खलन हुआ है। शिमला शहर में 20 से ज्यादा पेड़ गिर गए हैं। इससे सड़कें बंद हो गईं। कई जगह गाड़ियां भी मलबे में दब गईं। कई उपमंडलों में आज स्कूल बंद रखे गए हैं। राज्य में गुरुवार सुबह 10:00 बजे तक 396 सड़कें बंद रहीं। इसके अतिरिक्त 1593 बिजली ट्रांसफार्मर व 178 जल आपूर्ति योजनाएं प्रभावित हैं।मंडी जिले में सबसे अधिक 173 सड़कें व 72 जल आपूर्ति स्कीमें प्रभावित हैं। शिमला, कुल्लू, कांगड़ा, सोलन, सिरमाैर, हमीरपुर, मंडी, चंबा जिले में भी कई सड़कें ठप हैं। कोटखाई के खलटूनाला में भी कई गाड़ियों के मलबे में दबने की सूचना है। रामपुर के खोल्टी नाला के पास पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से युवती की मौत हो गई है। बुधवार को चार जगह बादल फटे हैं। इससे दो शेड, चार गाड़ियां और चार कॉटेज पानी के सैलाब में बह गए, जबकि गानवी में एक पुल क्षतिग्रस्त हुआ

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।