
बिहार : बिहार की राजनीति में आज ऐतिहासिक दिन होने वाला है। पिछले 21 वर्षों से सूबे की सत्ता के केंद्र रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अब राज्यसभा जा रहे हैं। नीतीश कुमार ने खुद ही राज्यसभा जाने की पुष्टि कर दी। इधर नीतीश के राज्यसभा जाने को लेकर पटना में जेडीयू के कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। वहीं बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह के पटना दौरे का शेड्यूल बताया। संजय सरावगी ने बताया कि ’12 बजे के आस-पास केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आ रहे हैं। वे हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और NDA के सभी नेताओं नामांकन में भाग लेंगे। नामांकन 1:30 बजे से 2 बजे के बीच होगा और 12 बजे के आस-पास केंद्रीय गृह मंत्री बिहार आएंगे, राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत NDA के सभी नेताओं के नामांकन में भाग लेंगे