
दिल्ली: दिल्ली-NCR में एक बार फिर घने कोहरे ने जनजीवन और यातायात को बुरी तरह प्रभावित किया है। देर रात से छाए कोहरे के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई, वहीं इसका सबसे ज्यादा असर इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर देखने को मिला।मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार तड़के रनवे पर दृश्यता बेहद कम रही। कई जगहों पर विजिबिलिटी शून्य से 50 मीटर के बीच दर्ज की गई, जिससे उड़ानों का संचालन बाधित हो गया। खराब मौसम के चलते अब तक 220 से अधिक उड़ानें देरी से संचालित हो रही हैं। वहीं सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए करीब 40 उड़ानों को रद्द करना पड़ा।कम दृश्यता के कारण कुछ विमानों को अन्य शहरों की ओर मोड़ दिया गया। बताया गया है कि लगभग 10 उड़ानों को जयपुर, अहमदाबाद और लखनऊ एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया। उड़ानों में देरी और रद्द होने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई यात्री घंटों तक एयरपोर्ट पर इंतजार करते नजर आए