
दिल्ली: मार्च के आखिरी सप्ताह में बारिश एक बार फिर से लोगों की मुसीबत बढ़ाने वाली है IMD के अनुसार, अगले 24 घंटे बाद दिल्ली, यूपी, बिहार सहित 11 राज्यों में बारिश एक बार फिर से दस्तक दे सकती है इस बारिश से 31 जिलों पर सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ेगा इस दौरान किसानों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है वहीं, पूर्वी भारत में आकाशीय बिजली और वज्रपात कहर बरपाएगा आईएमडी ने हिमाचल प्रदेश में 28 मार्च तक बारिश होने की चेतावनी दी है मौसम विभाग के अनुसार, शिमला, ऊना, चंबा, कांगड़ा, मंडी, बिलासपुर, शिमला, कुल्लू और हमीरपुर में बारिश हो सकती है उत्तराखंड में 29 से 31 मार्च तक बारिश होने की चेतावनी दी है मौसम विभाग के अनुसार, नैनीताल, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में बारिश हो सकती है वहीं, राजस्थान में 28 से 31 मार्च तक बारिश होने की संभावना है आईएमडी के अनुसार, बीकानेर, जोधपुर, जैसलमेर, श्रीगंगानगर, बाड़मेर, नागौर में बारिश हो सकती है