उत्तर प्रदेश : जेवर में बना नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट अब उड़ानों के लिए पूरी तरह तैयार है आगामी 28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ड्रीम प्रोजेक्ट का लोकार्पण करेंगे इस ऐतिहासिक पल को यादगार बनाने के लिए मेरठ मंडलायुक्त भानु चंद्र गोस्वामी ने एक खास शॉर्ट फिल्म तैयार करने के निर्देश दिए हैं इस फिल्म के जरिए जेवर एयरपोर्ट के निर्माण की यात्रा उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और यहां की पर्यटन संभावनाओं को दुनिया के सामने पेश किया जाएगा सोमवार को हुई हाई-लेवल बैठक में मंडलायुक्त ने साफ किया कि उद्घाटन समारोह और प्रधानमंत्री की जनसभा में तकनीक और भव्यता का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा जिसके लिए सभी विभागों को युद्धस्तर पर काम पूरा करने के आदेश दिए गए हैप्रधानमंत्री के आगमन और भारी जनसमूह को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाया जा रहा है कार्यक्रम स्थल से लेकर पार्किंग और प्रमुख रास्तों तक कैमरों के जरिए पैनी नजर रखी जाएगी मंडलायुक्त ने निर्देश दिए हैं कि रैली स्थल पर सीसीटीवी मॉनिटरिंग के लिए एक विशेष कंट्रोल रूम बनाया जाए साथ ही लोगों की सुविधा के लिए माइक्रो पार्किंग प्लान लागू किया जा रहा है ताकि जाम के हालात न बनें पार्किंग स्थलों और रास्तों पर स्पष्ट साइनेज गेट नंबर और पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम लगाए जाएंगे