
नई दिल्ली: अमेरिका-इजराइल-ईरान युद्ध की वजह से मिडिल-ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों को लेकर सोमवार रात के अंधेरे में आशा की दो किरण निकली। जिसमें दो विदेशी एयरलाइंस दुबई और अबू धाबी से 600 से अधिक भारतीयों और अन्य देशों के नागरिकों को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड कीं खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों को लेकर सोमवार देर शाम नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू ने भी मंत्रालय अधिकारियों के साथ रिव्यू मीटिंग की थी। जिसमें मिडिल-ईस्ट में फंसे लोगों को वहां से निकालने के लिए हर संभव कोशिश करने की बात हुई। सोमवार रात मिडिल-ईस्ट से तीन दिन बाद पहली फ्लाइट एतिहाद एयरवेज की एक फ्लाइट सोमवार रात को दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड की। इस फ्लाइट में 310 लोग सवार थे।वहीं सोमवार-मंगलवार आधी रात के बाद 2:40 बजे एमिरेट्स एयरलाइन की एक फ्लाइट 325 यात्रियों को लेकर दिल्ली लैंड की। दोनों फ्लाइटों में अधिकतर भारतीय ही थे, लेकिन कुछ विदेशी भी सवार थे। जो वहां फंसे हुए थे। इधर, सोमवार शाम नागर विमानन मंत्रालय में हुई मीटिंग के बाद मिडिल-ईस्ट देशों के बंद एयर स्पेस में अगर आज कुछ छूट मिली तो इंडिगो जेद्दा से भारत के लिए 10 स्पेशल रिलीफ फ्लाइट ऑपरेट करने की कोशिश करेगी।