जालंधर (नितिन)

 स्वस्थ जीवन और फिटनेस के संदेश को बढ़ावा देते हुए, सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने जालंधर पुलिस कमिश्नरेट और राजन स्याल के परिंदे के सहयोग से आज मॉडल टाउन में वीकेंड ऑफ वेलनेस (वाओ) का आयोजन किया।

 इस अवसर पर सीटी ग्रुप की को-चेयरपसन परमिंदर कौर चन्नी, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉक्टर मनबीर सिंह और वाइस चेयरमैन हरप्रीत सिंह मौजूद रहे। इस दौरान माई एफ एम की राजे रीत ने अपने‌ मजेदार अंदाज से हर किसी‌ का दिल मोह लिया।

विभिन्न आयु वर्ग के लोगों ने इस गाला फिटनेस कार्यक्रम में भाग लिया, जिसमें उन्होंने एक यातायात मुक्त क्षेत्र में सिंक्रनाइज़ डांस मूव्स और पंपिंग वर्कआउट में भाग लिया। सुबह छह बजे से नौ बजे तक मॉडल टाउन की सड़कों को नागरिकों के लिए बंद कर दिया गया। उन्होंने मनोरंजन के लिए सड़कों का इस्तेमाल किया, जिससे स्वास्थ्य,  फिटनेस, एकजुटता और आनंद को बढ़ावा मिला।

कार्यक्रम की शुरुआत योगा, क्रॉस फिट, साइकिलिंग, एरोबिक्स, गली क्रिकेट, ओपन डीजे, बैडमिंटन, सॉकर,जंपर, रोज पिक, रिंग टॉस, शेक दा बोटल  जैसी मजेदार खेलें करवाई गई।

परिंदे अकादमी के राजन स्याल ने कहा कि निवासियों ने इस कार्यक्रम में पूरे दिल से भाग लिया है और हम एक फिटनेस पार्टनर के रूप में सीटी ग्रुप को एक अनोखे तरीके से स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने का मौका देने के लिए धन्यवाद दिया

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।