Sliderअन्य राज्य

नाबालिग लड़कियां मिलने का मामला आया सामने

कठुआ: नॉर्थ हलके से लापता होने के बाद कठुआ से बरामद हुई दोनों लड़कियों के मामले में उनके परिजनों ने बड़े खुलासे किए हैं। लड़कियों के परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस दबाव में आकर कार्रवाई न करती तो उनकी बेटियों को बेच दिया जाना था। आरोप है कि जिन दो यवकों को पुलिस कठुआ से गिरफ्तार करके लाई है वे लड़कियों की खरीद-फरोख्त करने वाले गैंग से जुड़े हैं जिनके पास अवैध हथियार भी हैं।लड़कियों के परिजनों ने सबूत के तौर पर एक तस्वीर भी दिखाई जिसमें एक युवक दोनों हाथों में अवैध पिस्टल लेकर खड़ा है और वही युवक लड़िकयों को बहला-फुसला कर भगाने वाले युवकों की आर्थिक मदद भी कर रहा है। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस उक्त युवक को लाकर पूछताछ करे तो एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है। लड़कियों के परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटियां गुज्जापीर की रहने वाली सहेली के माध्यम से उक्त लड़कों के संपर्क में आई थीं। उसी लड़की ने कठुआ के रहने वाले महेंद्रपाल उर्फ वैली और सोनी वर्मा से फोन पर बात करवाई थी और जब 20 नवम्बर को वह घर से स्कूल के लिए निकलीं तो उसी के घर जाकर उन्होंने कपड़े बदले। आरोप है कि दोनों युवक नाबालिग लड़कियों को अपने साथ पहले दिल्ली लेकर गए थे। वहां से वापस जालंधर लौटे और फिर पठानकोट से होते हुए कठुआ चले गए। सारा खर्चा आरोपियों में से एक युवक का कजन कर रहा था, जिसका वहां होटल है। हैरान करने वाली बात है कि जालंधर से जब पुलिस रेड करने कठुआ पहुंची तो उसी होटल में रुकी थी

Related Articles

Back to top button