
दिल्ली: भारत और रूस के बीच शिखर सम्मेलन और द्विपक्षीय वार्ता हो गई है. प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पुतिन का जॉइंट स्टेटमेंट भी सामने आ गया है. आज दिल्ली के हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौान भारत-रूस के बीच हुए कई समझौतों का आदान-प्रदान भी हुआ. यह समझौते दोनों देशों के आपसी सहयोग को और मजबूत बनाने में अहम साबित होंगेप्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि भारत सरकार रूसी नागरिकों के लिए 30 दिन का फ्री ई-टूरिस्ट वीजा शुरू करेगी. इसके अलावा भारत और रूस के बीच कई समझौते हुए हैं. हेल्थ, मेडिकल एजुकेशन, शिपिंग, ट्रांसपोर्ट, एक्टिविटी लेबर को लेकर समझौते हुए हैं. को-ऑपरेशन और माइग्रेशन, अस्थायी श्रमिक गतिविधियों, फूड सेफ्टी और स्टैंडर्ड्स, पोलर शिप्स और मैरिटाइम को-ऑपरेशन और फर्टिलाइजर पर एग्रीमेंट साइन हुआ है. 2030 तक यह समझौते एक्टिव हो जाएंगेप्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 15 साल पहले साल 2010 में भारत-रूस साझेदारी को रणनीतिक साझेदारी का दर्जा दिया गया था. पिछले 25 साल से राष्ट्रपति पुतिन ने अपने नेतृत्व और दूरदर्शिता से इस रिश्ते को मजबूत किया है. हर परिस्थिति में उनके नेतृत्व ने हमारे संबंधों को नई ऊँचाइयों पर पहुंचाया. अपने मित्र, राष्ट्रपति पुतिन के प्रति इस गहरी मित्रता और भारत के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं. दुआ करता हूं कि आगे भी संबंध ऐसे ही रहें