
बेंगलुरु: बेंगलुरु के कग्गलीपुरा रेंज के बसवनपुरा वन में 4 तेंदुओं के शव मिले हैं. चारों शव बुरी तरह चोटिल और क्षत-विक्षत हालत में हैं. वन अधिकारियों के अनुसार, चारों शवों में एक शव मादा तेंदुआ का भी है, जिसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि उसके गर्भ में 3 शावक थे, जिनकी मौत भी हो गई है चारों तेंदुओं के शरीर पर पत्थर से चोट के निशान मिले हैं, जिन्हें देखकर वन अधिकारियों ने मौके पर सर्च ऑपरेशन चलाया तो मौके से बड़े-बड़े पत्थर मिले, जिन पर खून लगा था.जांच करने पर पता चला कि जिस समय मादा तेंदुआ की मौत हुई, उसी समय जंगल के पास एक खदान में विस्फोट हुआ था, इसलिए अंदाजा लगाया जा रहा है कि विस्फोट होने पर चट्टान का टुकड़ा गर्भवती मादा तेंदुआ को लगा होगा, जिससे उसकी मौत हो गई. मामले में अब सियासी रूप ले लिया है और चारों जानवरों की मौत को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं. यशवंतपुर के BJP विधायक ST सोमशेखर ने वन विभाग पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए जवाब मांगा है