दिल्ली; दिग्गज कान्हा ग्रुप पर आयकर विभाग की छापेमारी का आज (20 फरवरी को) तीसरा दिन है और हर बीतते घंटे के साथ चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं विभाग की अन्वेषण शाखा ने जयपुर में ग्रुप के एक ठिकाने पर एक ‘खुफिया दीवार’ का पता लगाया है, जिसे देखकर आयकर अधिकारी भी दंग रह गए. इस दीवार के पीछे बेहद शातिराना तरीके से एक स्ट्रॉन्ग रूम बनाया गया था जब टीम ने इसे खोला, तो अंदर कई करोड़ रुपये की बेशकीमती ज्वेलरी बरामद हुई है. फिलहाल, आयकर विभाग के विशेषज्ञ इस ज्वेलरी का मूल्यांकन करने में जुटे हैं. आशंका जताई जा रही है कि यह छापेमारी कल भी जारी रह सकती हैआयकर टीम को शुरुआती दो दिनों में रेस्टोरेंट मालिक के घर और ऑफिस से भारी मात्रा में संदिग्ध दस्तावेज मिले थे, लेकिन तीसरे दिन मिली ‘खुफिया दीवार’ ने पूरी जांच की दिशा ही बदल दी है इस गुप्त कमरे के अंदर छिपाई गई ज्वेलरी और सोने के गहनों की मात्रा इतनी अधिक है कि टीम को इसके मूल्यांकन के लिए अतिरिक्त समय लग रहा है यह अब केवल टैक्स चोरी का मामला नहीं, बल्कि बेहिसाब संपत्ति को छिपाने के सुनियोजित तरीके का पर्दाफाश बन चुका हैआज की कार्रवाई का सबसे अहम पड़ाव बैंक पहुंचने वाला है टीम को ग्रुप से संबंधित अलग-अलग बैंकों में 10 से अधिक लॉकर मिले हैं. सुबह 10 बजे से इन लॉकरों को खोलने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है आयकर विभाग के सूत्रों का मानना है कि इन लॉकरों के भीतर करोड़ों की बेनामी प्रॉपर्टी के दस्तावेज और भारी मात्रा में सोना छिपा हो सकता है. अब तक की जांच के आधार पर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यह टैक्स चोरी का आंकड़ा 100 करोड़ रुपये के पार जा सकता है