दिल्ली: राजधानी दिल्ली में भ्रष्टाचार के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है CBI ने दिल्ली पुलिस के असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर सुंदर पाल को 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है आरोपी ASI की तैनाती दिल्ली के सी.आर पार्क थाना क्षेत्र में थी इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है CBI के मुताबिक, ASI सुंदर पाल पर एक प्रॉपर्टी विवाद से जुड़े मामले में शिकायतकर्ता को डराने और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई न करने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप हैआरोपी ने शिकायतकर्ता से कुल 25 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी. इसके बदले वो मामले को अपने पक्ष में निपटाने और किसी भी तरह की पुलिस कार्रवाई से राहत दिलाने का वादा कर रहा था पीड़ित ने रिश्वत देने के बजाय पूरे मामले की शिकायत CBI से की. शिकायत की जांच के बाद CBI ने 10 फरवरी को मामला दर्ज किया और आरोपी ASI को पकड़ने के लिए जाल बिछाया योजना के मुताबिक शिकायतकर्ता को रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 10 लाख रुपये देने के लिए कहा गयाजैसे ही ASI सुंदर पाल ने तय जगह पर शिकायतकर्ता से 10 लाख रुपये लिए, पहले से तैनात CBI टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. मौके से रिश्वत की पूरी रकम भी बरामद कर ली गई CBI अधिकारियों ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और ये पता लगाया जा रहा है कि इस मामले में कोई और पुलिसकर्मी या बिचौलिया शामिल है या नहीं साथ ही आरोपी की संपत्ति और पुराने मामलों की भी जांच की जा सकती है