दिल्ली; गोविंद परमार, जो भाजपा के वरिष्ठ नेता और गुजरात के आणंद जिले की उमरेठ विधानसभा सीट से विधायक थे,उनका निधन हो गया। वे 72 वर्ष के थे। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। अचानक घर पर ही उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें तुरंत आणंद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में कई दिनों तक उनका इलाज चलता रहा, लेकिन उनकी हालत में अपेक्षित सुधार नहीं हो पाया। आखिरकार शुक्रवार को उन्होंने अंतिम सांस ली