जालंधरः पंजाब सफाई मजदूर फेडरेशन के पंजाब प्रधान और वाल्मीकि समाज के बड़े नेता चंदन ग्रेवाल शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जालंधर में चंदन ग्रेवाल को पार्टी में शामिल किए जाने की घोषणा की। ग्रेवाल के साथ उनके कई समर्थक भी कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। ग्रेवाल इससे पहले आम आदमी पार्टी में रह चुके हैं।
इस मौके पर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़, जेल मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा विधायक राजेंद्र बेरी भी मौके पर मौजूद रहे।
चंदन ग्रेवाल वर्ष 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की टिकट पर करतारपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतरे थे। यहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
जलियांवाला बाग हत्याकांड के 100 साल पूरे होने पर हुए कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री अमृतसर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि चंदन ग्रेवाल के कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी और मजबूत होगी।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।