जालंधर ( राजेश/चेतन) : पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। डीएवी कालेज नहर के पास एक बच्चे की लाश मिली है। घटना की सूचना मिलते ही थाना एक की पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक सुबह करीब दस बजे लोगों ने बच्चे की लाश देखी। उन्होंने तुरंत कंट्रोल रूम में इसकी सूचना दी।बच्चे की मौत नहर में डूबने से हुई या उसे मारकर नहर में फेंका गया, ये पोस्टमार्टम के बाद ही साफ होगा। फिलहाल पुलिस को लग रहा है कि बच्चा या तो गलती से नहर में गिर गया या साजिशन उसे मारा गया। फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।