जालंधर: धैर्य, सहनशीलता तथा परिश्रम की मूरत है मजदूर, हर इमारत की उँचाईयों की नीव है मजदूर यह पंक्तियां डिप्स चेन के विभिन्न स्कूलों के प्रिंसीपल ने श्रम दिवस के अवसर पर क्लास चार कर्मचारियों के लिए आयोजित विशेष कार्यक्रम दौरान कहे। श्रम दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सभी क्लास चार कर्मचारियों लिए विभिन्न खेलों तथा रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उन्होंने म्यूजिकल चेयर्स, 50 मीटर रेस, खो-खो, तम्बोला आदि खेल कर इस दिन को मनाया।
इस दौरान सभी मेल तथा फीमेल क्लास चार कर्मचारियों में अंताक्षरी करवाई गई, जिसमें नये तथा पुराने गीतों का दौर चला व सभी ने अपने मन के भावों को प्रकट किया। इस दौरान कर्मचारियों को पावर प्लाईंट प्रैजनटेशन दिखाई गई। जिसमें श्रम के महत्व दर्शाते हुए इस दिवस के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा बाल श्रम को रोकने के लिए सबको प्रेरित किया। इस दौरान डिप्स स्कूल सूरानुस्सी के संगीत अध्यापक ने श्रम दिवस को समर्पित गीत गाकर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया वहीं डांस अध्यापक हिंदी तथा पंजाबी गीतों की कोरियोंगेराफी को प्रस्तुत कर माहौल में जोश के नए रंग भर दिए। सभी क्लास चार कर्मचारियों को धन्याव करते हुए सभी स्कूलों के प्रिंसीपल ने विद्यार्थियों द्वारा बनाए एप्रिसिएशन कार्ड देकर सम्मानित किया।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।