जालंधर :(दिनेश मल्होत्रा) एक्स मेयर सुनील ज्योति ने जालंधर कैंट के मंडल 12 और 13 के प्रत्येक पदाधिकारी के साथ व्यक्तिगत बातचीत की और उन्होंने आगामी चुनावों में सभी को और अधिक प्रेरित किया। उन्होंने जिला भाजपा की तरफ़ से हर तरह की सहायता और मदद के लिए आश्वासन दिया। यह विशेष बैठक का आयोजन भूपिंदर मल्होत्रा ​​महासचिव मंडल 12 अपने आवास पर आयोजन किया गया।भुपिंदर मल्होत्रा ने मंडल मैं किये जा रहे कामों के बारे सुनील ज्योति को दी।भूपिंदर मल्होत्रा ने बताया की वो और उनका सारा मंडल ही चरणजीत सिंह अटवाल को विजयी दिलाने के लिये रात दिन मेहनत कर रहे हैं। भुपिंदर मल्होत्रा ने सुनील ज्योति को विश्वास दिया की उनके मंडल से चरणजीत सिंह अटवाल को भारी मतों से जितवाना है। इस मौके पर मंडल 12 के अध्यक्ष अमरजीत सिंह गोलडी ने भी ज्योति को भरोसा दिलाया की उनकी टीम पूरा ज़ोर लगा रही हैं। इस मौके पर वरिंदर बंटी भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य , दिनेश कमल भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य ,मंडल अध्यक्ष अमरजीत सिंह गोल्डी भूपेंद्र मल्होत्रा, महा मंत्री एडवोकेट नवजोत सिंह ,प्रवीण कुमार ,तेजेंद्र सिंह बबलू, राजेश शर्मा,राजेश कार्तिक ,नरेश भगत,नंदा,प्रिंस भगत,मंडल 13 से मंडल अध्यक्ष मंजीत पांडे,जगमोहन और उनकी पूरी टीम उपस्थित रहे।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।