
नई दिल्ली: फेनी चक्रवात का असर यूपी में भी दिखने लगा है। यहां पूर्वांचल के जिलों में मौसम खराब है तथा चंदौली जिले में चक्रवात से चार लोगों के मरने की खबर है। उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।
सीएम ऑफिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से दी गई सूचना में कहा गया है- उत्तर प्रदेश के चंदौली में चक्रवात से चार लोगों की मृत्यु हो गई, जो कि काफी दुःखद है। मृतक के परिवारजनों के साथ हमारी पूरी संवेदना है। ईश्वर उन्हें इस बुरे वक्त में कठिनाइयों का सामना करने का साहस प्रदान करें। इस ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स ने प्रदेश सरकार से पूछना शुरू किया कि क्या प्रदेश में हाई अलर्ट जारी किया गया है?
Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।