कन्या महाविद्यालय, जालंधर

गांधी वनीता आश्रम की छात्राओं ने के.एम.वी. का दौरा किया।

विरासती संस्था के.एम.वी. के इतिहास के बारे में जाना

भारत की विरासत संस्था कन्या महाविद्यालय
आटोनॉमस कालेज, जालंधर में गांधी वनीता
आश्रम की 5० से अधिक छात्राओं ने भ्रमण
किया। इस दौरे को करवाने का उदेश्शय
आश्रम में रह रही छात्राओं को शिक्षा
के प्रति जागरुक करना और महिला
सशक्तिकरण को सर्मपित संस्था के गौरव कालीन
इतिहास के बारे में जानकारी देना था।
आमंत्रित छात्राओं को संबोधित करते हुए
कालेज प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने
कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए
उदेश्शय निर्धारित करना चाहिए और उन
उदेश्शयों को पूरा करने के लिए भरसक
प्रयास करने चाहिए। इस दौरान उन्होंने
छात्राओं के साथ विचारों का आदान
प्रदान करते हुए उनकी रुचियों के बारे
में जाना और कहा कि उनके सपनों को
उड़ान देने में के.एम.वी. उनका सही
मार्गदर्शन और मदद करेगा। इस दौरान
छात्राओं ने कालेज कैंपस का दौरा भी
किया। इसके साथ-साथ छात्राओं के लिए विभिन्न
मनोरंजक गतिविधियां भी कालेज द्वारा
आयोजित की गई। छात्राओं ने इस दौरान
डांस, मयूज़िक और अपनी रुचि के अनुसार
कई गेमस में भी भाग लिया। कालेज स्टाफ
द्वारा प्रत्येक छात्रा की रुचि और लक्ष्य के
अनुसार प्रोफाईल तैयार किया। इस
उदेश्शयपूर्ण भ्रमण को आयोजित करने के
लिए कालेज प्राचार्या ने डा. मधुमीत, डीन
स्टूडैंट वैल्फेयर, श्रीमति आशिमा

साहनी, डा. सोनिक भाटिया, श्रीमति आनंद
प्रभा, डा. अनुशोभा, श्रीमति मैनी और डा.
राधिका के प्रयासों की सराहना की।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।