झारखंडः झारखंड के रामगढ़ जिले के सिलनी गाँव में श्रीराम नवमी शोभायात्रा पर मजहबी शरारतीतत्वों ने हमला कर दिया तथा जमकर पत्थरबाजी की। शरारतीतत्वों के इस हमले में अंचल अधिकारी एवं सहायक पुलिस निरीक्षक समेत 12 लोग घायल हो गए।
रामगढ़ की पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने बताया कि जब रामनवमी का जुलूस गांव सिलनी से होकर गुजर रहा था उसी समय दूसरे संप्रदाय के लोगों ने उन पर पथराव शुरू कर दिया जबकि जुलूस अपने निर्धारित मार्ग पर ही था। इसके कारण दोनों पक्षों में झड़प हो गयी जिसमें 12 लोग घायल हो गये.

उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों में हुई पत्थरबाजी में सीओ किरण सोरेन और सहायक पुलिस निरीक्षक अरुण सिंह समेत 12 लोग घायल हो गये जिन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक चिकित्सा के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई।
पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रण में कर लिया है तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस नजर बनाये हुए है तथा अलर्ट पर है।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।