नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली और मुंबई में सब्सिडी व बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर के दामों में वृद्धि हुई है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार दिल्ली में 0.28 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। वहीं मुंबई में सब्सिडी वाले एलपीजी गैस के दाम 0.29 रुपए बढ़ाए गए। बिना सब्सिडी की कीमत की बात करें तो इसमें बड़ा अंतर देखने को मिला। बिना सब्सिडी एलपीजी सिलेंडर दिल्ली और मुंबई दोनों जगहों पर 6 रुपए के दाम बढ़े हैं। स्टेट रन इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन देश का सबसे बड़ा ईंधन रिटेलर है जो इंडेन ब्रांड के तहत LPG की आपूर्ति करता है।

एक मई से प्रभावित बिना सब्सिडी वाले एलपीजी की कीमत दिल्ली में अब 712.5 रुपए, कोलकाता में 738.5 रुपए, मुंबई में 684.5 रुपए और चेन्नई में 728 रुपए प्रति सिलेंडर हो गए हैं। यह जानकारी आईओसी ने दिया, जो इंडेन ब्रांड के तहत रसोई गैस उपलब्ध कराती है।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।