स्वप्नों से यथार्थ की मैत्री…. का आयोजन
कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल फॉर गर्ल्स में मैत्री मेगा फेस्ट 2019 का शानदार
आयोजन
आपके सपनों और वास्तविकता के बीच की दूरी आपके प्रयासों में निहित है और यह बदलाव
विचारों और क्रियान्वयन से संभव है| कैम्ब्रिज समूह ने हमेशा असाधारणता को प्रस्तुत करने
और अपने बच्चों के लक्ष्य के लिए प्रयास करने पर विश्वास किया है| ड्रीम, डेयर, डू ध्येय वाक्य
सपने को देखने की हिम्मत, चुनौतियों का सामना कर सफलता के लिए प्रेरित करता है|
उत्कृष्टता की इस यात्रा के संरक्षक ‘श्री एम सर’ हैं| जिन्होंने ‘वॉक ऑफ होप’, ‘माई ट्री प्रोजेक्ट’
जैसी अपनी परियोजनाओं के माध्यम से वैश्विक नागरिक बनाने के साथ ‘कन्या शिक्षण’ को
प्रोत्साहित किया है| मेगा फेस्ट 2019 मैत्री उसी परियोजना का हिस्सा है| वे कहते हैं: ‘इंसान
के रूप में जन्म लिया, इंसान बनो, मानवता के लिए हर कदम उठाओ|’ कार्यक्रम से अर्जित
धनराशि कन्या शिक्षण के लिए खर्च की जायेगी|
मैत्री का उद्देश्य युवाओं में नाट्यशास्त्र, संगीत और नृत्य की शिक्षा को बढ़ावा देना है| नृत्य
आत्मा की भाषा है| मैत्री का आयोजन कैम्ब्रिज स्कूल के प्रेक्षागृह मैं हुआ| मुख्य अतिथि अतिथि
थे: श्री नितिन हंस ‘हसदे हंसादे रहो, हंस बलिये’ सब टीवी ‘एफआईआर’ और कॉमेडी नाइट्स
विद कपिल की रचनात्मक टीम का अभिन्न हिस्सा, श्री करण देव अरोड़ा और श्री मनज बॉबी|
लर्निंग विंग्स के अध्यक्ष श्रीमान अजय भाटिया, उपाध्यक्ष श्रीमान नितिन कोहली, कार्यकारी
व्यवस्थापक श्रीमान दीपक भाटिया, श्रीमती पूजा भाटिया, श्रीमती मोना भाटिया, डायरेक्टर सर
श्रीमान जे के कोहली, एजुकेशन डायरेक्टर सुश्री दीपा डोगरा, सेकेटेरियट से सुश्री गीता महाजन,
श्रीमती मीनू हुरिया, वाइस प्रिंसिपल सुश्री प्रीति शर्मा और विद्यार्थी परिषद द्वारा उनका जोरदार
स्वागत किया गया व सम्मानित किया गया| सम्मानित अतिथियों ने इस प्रयास में टीम को
योगदान के साथ मार्गदर्शन भी किया|
कार्यक्रम का आरम्भ देवी सरस्वती के समक्ष ज्ञान का दीपक जलाने की प्रार्थना के साथ भगवान
कृष्ण के भजन से किया गया जो प्रेम, ज्ञान और बुद्धि का प्रतिनिधित्व करते हैं| कैंब्रिज की
छात्राओं के द्वारा पौराणिक महाकाव्य रामायण में सीता अपहरण के दौरान उनकी भावनाओं
को दर्शाते हुए भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत किया| भारत की लोक संस्कृति को चित्रित करने के लिए
किया गया राजस्थानी नृत्य प्रॉप्स और रंग-बिरंगी वेशभूषा ने उत्सवीय माहौल बना दिया|
छात्रों के प्रतिभाशाली समूह द्वारा वाद्य संगीत की दिल को छू लेने वाली प्रस्तुति ने उपस्थित
लोगों का मन मोह लिया| हिंदी थियेट्रिकल नाटक ‘मुक्ति धाम’ एक संवेदनशील विषय पर

आधारित था जिसमें बच्चों ने सम्मानित दर्शकों को संबोधित करने की भावना के साथ मंच पर
खड़े होने का संकल्प लिया|
कार्यक्रम में कैंब्रिज इंटरनेशनल फाउंडेशन स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती रश्मि सैनी, कैंब्रिज
इंटरनेशनल कोएड स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती किरणदीप ढिल्लो, कोऑर्डिनेटर श्रीमती ऋचा
कालरा, श्रीमती रिचा शर्मा, श्रीमती दीप्ति अरोड़ा, श्रीमती मीनू कुमार, श्रीमती तनु ओबरॉय व
श्रीमती जसवीर कौर ने छात्राओं का हौंसला बढाया|
एजुकेशन डायरेक्टर व प्रिंसिपल सुश्री दीपा डोगरा ने छात्राओं को देश, प्रान्त, शहर व स्कूल का
सम्मान बढाने व हमेशा सही दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया| स्कूल की प्रधानाचार्या सुश्री
दीपा डोगरा ने सभी का आभार अभिव्यक्त किया| अंत में  राष्ट्रगान के लिए खड़े होकर
मातृभूमि को सम्मान देने के साथ समारोह समाप्त हुआ|

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।