जालंधर:  इस्लामगंज मोहल्ले में गुरुवार को पानी की टंकी गिर गई। इस घटना में जानी नुकसान की तो कोई सूचना नहीं है, लेकिन कई दुकानें जरूर तबाह हो गई। दुर्घटना के बाद मेयर जगदीश राजा व अन्य निगम अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। हादसा उस वक्त हुआ है, जब एक ठेकेदार ने यहां पानी की पुरानी टंकी को तोड़े जाने का काम शुरू करवा रखा था।

दरअसल इस्लामगंज मोहल्ले में स्थित पानी की टंकी काफी दिनों से खस्ताहाल थी। इसका कुछ हिस्सा पहले टूटकर गिर चुका है, लेकिन बावजूद इसके निगम अधिकारियों ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया। अब बड़ी मुश्किल से इसे तोड़े जाने का काम शुरू हुआ तो आज यह हादसा हो गया। गुरुवार सुबह यह भरभरा कर जमीन पर आन गिरी।

गनमीनत यह रही कि इस दौरान हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन इस कारण आसपास की दुकानों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। सूचना के बाद मौके पर जालंधर नगर निगम के मेयर जगदीश राजा और थाना 4 की पुलिस पहुंच चुकी है।

साथ ही यह बात भी ध्यान देने की है कि इस तरह का हादसा जालंधर में पहली बार नहीं हुआ है। करीब 7 साल पहले भी दादा काॅलोनी में पानी की टंकी निर्माणधीन सुविधा सैटर पर गिर गई थी।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।