जालंधर – (नितिन कौड़ा) – कन्या महाविद्यालय ऑटोनोमस कॉलेज में जिला प्रशासन के सहयोग से स्वीप प्रोग्राम को आगे बढ़ाते हुए लोगों को वोट डालने के लिए जागरूकता कैम्प लगाया गया। जिसमे श्री बी पुरुषार्थ (डिविशनल कमिश्नर) , श्री वरिंदर शर्मा (डिप्टी कमिश्नर जालंधर) , जसबीर सिंह , कुलवंत सिंह व् हिमांशु जैन विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान के एम् वी की छत्रों ने अलग अलग प्रदर्शन करके व कई तरह के स्लोगन्स बना कर लोगों व् नौजवानो को वोट डालने के लिए जागरूक किया। इस दौरान सम्बोधन करते हुए श्री बी पुरषार्थ ने कॉलेज द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की और नौजवानो को वोट का सही इस्तेमाल करने की प्रेरणा दी और बच्चों को प्रमाण पत्र भी दिए।
अंत में प्रिंसिपल प्रो अमिता शर्मा दिवेदी ने सभी का धन्यवाद किया। इस मौके पर श्री सुरजीत लाल, आशिका जैन, आशिमा साहनी, विभूषि कालिया व् अन्य उपस्थित थे।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।