नई दिल्ली: मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान ‘फानी’ के डर से ओडिशा में ‘येलो वार्निंग’ जारी किया है। बताया जा रहा है कि यह तूफान उत्तर-उत्तरपूर्वी दिशा में आगे बढ़ सकता है। अगर ऐसा होता है तो तीन मई की दोपहर तक ओडिशा के तट पर यह चक्रवात पहुंच सकता है। ओडिसा के इलावा मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल और आंध्रप्रदेश के कुछ हिस्से के लिए चक्रवात का अलर्ट जारी किया है और तटीय इलाकों को खाली करने का सुझाव दिया है।
इस चक्रवाती तूफान के मद्देनजर ओडिशा के सभी स्कूल और कॉलेज बंद रखे जाएंगे जो 2 मई से अगले आदेश तक बंद रखे जाएंगे। सभी परीक्षाओं की डेट भी आगे बढ़ा दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान इसकी गति 175 से 185 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच रहेगी जो बढ़कर 205 किलोमीटर प्रति घंटे तक भी पहुँच सकती है।” वहीं बंगाल की खाड़ी में एक से तीन मई के दौरान समुद्र में ऊँची लहरें उठने की चेतावनी दी गई है।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।