
दिल्ली: सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने और पीएफ निकालने के लिए हफ्तों इंतज़ार करने वाले दिन अब पुराने होने जा रहे हैं। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन अपने करोड़ों सदस्यों के लिए एक ऐसा डिजिटल तोहफा ला रहा है, जो PF निकासी के अनुभव को पूरी तरह बदल देगा। अब गूगल पे या फोन पे की तरह ही पीएफ का पैसा भी यूपीआई के जरिए निकाला जा सकेगा। इसके लिए सरकार इसी साल अप्रैल में एक नया और हाई-टेक मोबाइल ऐप पेश करने की तैयारी में हैश्रम मंत्रालय इस वक्त अपने सबसे बड़े सुधार अभियान ‘EPFO 3.0’ पर काम कर रहा है। इसके तहत UPI पेमेंट गेटवे को पीएफ सिस्टम से जोड़ा जा रहा है। खबर है कि इस नई तकनीक का ट्रायल भी शुरू हो चुका है। तकनीकी विशेषज्ञों की टीम 100 से ज्यादा डमी खातों के जरिए इसकी बारीकियों को परख रही है, ताकि जब अप्रैल में यह App आम जनता के लिए खुले, तो पेमेंट फेल होने जैसी कोई समस्या न आए। यह कदम न केवल प्रक्रिया को पारदर्शी बनाएगा, बल्कि कर्मचारियों को उनके अपने ही पैसे पर तत्काल नियंत्रण भी देगा।सुविधाओं के साथ-साथ सरकार ने सुरक्षा और भविष्य की बचत का भी ख्याल रखा है। New labour Code के मुताबिक, अब UPI से पैसा निकालते समय आपको यह ध्यान रखना होगा कि खाते की कुल जमा पूंजी का 25 प्रतिशत हिस्सा हमेशा सुरक्षित यानी ‘फ्रीज’ रखा जाएगा। आप केवल बाकी बचे हुए 75 प्रतिशत हिस्से का ही अपनी जरूरतों के लिए इस्तेमाल कर पाएंगे। नए ऐप में सिर्फ पैसे निकालने की ही नहीं, बल्कि पलक झपकते ही पासबुक चेक करने और अन्य जरूरी अपडेट्स देखने की भी सुविधा मिलेगी।