
दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी ने एक इतिहास रचा है। उन्होंने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर लिया है। ऐसा करने वाले वाले वे दुनिया के पहले शख्स और नेता बन गए हैं। साल 2014 में इंस्टाग्राम से जुड़ने वाले प्रधानमंत्री मोदी के इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भी ज्यादा है। उनके फॉलोअर्स ट्रंप के फॉलोअर्स के दोगुने से भी ज्यादा हैं।